प्यार मे हमने तुमको ये दिल दे दिया ,
पर हमे क्या पता तुमने सौदा किया ।।
ख्वाहिश हमारी थी बस यही ऐ सनम ,
इक फसाना बनायेगे साथ हम ,
पर ख्वाबो को मेरे तुमने अब्तर किया ,
मुझ पर अब्र दुखो का ढहा है दिया ।
प्यार मे हमने तुमको ये दिल दे दिया ,
पर हमे क्या पता तुमने सौदा किया ।
तुम न आये तुम्हे हम बुलाते रहे ,
तेरे जज्ब् हमे तड़पाते रहे ,
खत मे चेहरा तुम्हारा हम बनाते रहे ,
ऐसे-ऐसे ही दिन हम बिताते रहे ।।
प्यार मे हमने तुमको ये दिल दे दिया ,
पर हमे क्या पता तुमने सौदा किया ।
~आयुष राज तिवारी~
Comments