मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा..
वो पहली मुलाकात मेरे यार लिखूंगा ....
होठों पे तेरे तैरती मुस्कान लिखूंगा... 2
गालों का तेरे रंग सुर्ख लाल लिखूंगा...
मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा
वो पहली कयामत मेरे यार लिखूंगा.
तेरी कटीली आँखे तलवार लिखूँगा.. 2
इस दिल पे हुए सारे मै वार लिखूँगा....
मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा..
वो पहली खामोशी मेरे यार लिखूंगा ....
तेरे मेरे नैना चार लिखूँगा... 2
आँखों आँखों हुई सारी बात लिखूँगा....
मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा..
वो पहली कहानी मेरे यार लिखूंगा ....
इक रात लिखूंगा तुम्हें मैं ख्वाब लिखूंगा.. 2
वो पूर्णिमा की चांदनी रात लिखूँगा...
मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा
वो पहली बहार मेरे यार लिखूंगा....
महके बसंत वाली बयार लिखूँगा.. 2
सावन की पहली रिमझिम फुहार लिखूँगा...
मैं प्यार लिखूंगा
इजहार लिखूंगा..
वो पहली मुलाकात मेरे यार लिखूंगा .... 2
आयुष राज "विजय"

Comments