मैं एक कतरा बूंद का, है समन्दर मेरी माँ मैं परिंदा जहां का, है आसमां मेरी माँ
मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा.. वो पहली मुलाकात मेरे यार लिखूंगा .... होठों पे तेरे तैरती मुस्कान लिखूंगा... 2 गालों का तेरे रंग सुर्ख लाल लिखूंगा... मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा वो पहली कयामत मेरे यार लिखूंगा. तेरी कटीली आँखे तलवार लिखूँगा.. 2 इस दिल पे हुए सारे मै वार लिखूँगा.... मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा.. वो पहली खामोशी मेरे यार लिखूंगा .... तेरे मेरे नैना चार लिखूँगा... 2 आँखों आँखों हुई सारी बात लिखूँगा.... मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा.. वो पहली कहानी मेरे यार लिखूंगा .... इक रात लिखूंगा तुम्हें मैं ख्वाब लिखूंगा.. 2 वो पूर्णिमा की चांदनी रात लिखूँगा... मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा वो पहली बहार मेरे यार लिखूंगा.... महके बसंत वाली बयार लिखूँगा.. 2 सावन की पहली रिमझिम फुहार लिखूँगा... मैं प्यार लिखूंगा इजहार लिखूंगा.. वो पहली मुलाकात मेरे यार लिखूंगा .... 2 ...