Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2017

•~ बे-चैन रात ~•

                                        http://epaper.navbharattimes.com/details/48582-32127-1.html दिन तो बे-करार ही था, अब रातें भी बे-चैन हो रही.. नींद भी पलको पे बैठ, चाँदनी निहारती रही .....2.।। बेशक दिल तो था पास मेरे,    पर ख्यालो में यादें उनकी ही आती रही...। दिन तो बे-करार ही था, अब रातें भी बे-चैन हो रही..।। उनकी  शबनमी  झलक इन निगाहों ने देखा.. नूर-ए-शबनम अभी तक पी है रही , उनकी जुल्फों की घटाए भी.. गरज हम पे बरसती रही...। दिन तो बे-करार ही था, अब रातें भी बे-चैन हो रही...।। नींद भी पलको पे बैठ, चाँदनी निहारती रही...। साजिशें खूब हवाओं ने भी रची.. फिर भी खुशबू उनकी हम तक आती रही..., उनके तबस्सुम-ए-हलचल की खनक.., गीत कानो में मेरे गुन-गुनाती रही..।  दिन तो बे-करार ही था, अब रातें भी बे-चैन हो रही....।। नींद भी पलको पे बैठ, चाँदनी निहारती रही...।                   ...