Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2016

~• फुरसत हो तुम्हे तो...•~

http://epaper.navbharattimes.com/details/22531-20078-1.html फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे , कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे। वक्त ना आयेगा ये कभी लौटकर दोबारा, जी ले इस पल मे हम जीवन सारा , अब छोड़ो जिद ना तोड़ो ये नाता हमसे, फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे । कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।। दिन-रात कटे तेरी यादो मे हमारा, जब थे मिले हम वो वक्त था कितना प्यारा, वक्त लौटा कर फिर आ मिलो हमसे , फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे , कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे। मेरे ख्वाबो को हकीकत बना दो जरा , खुद को सामने मेरे ला दो जरा , दिल की बाते हम तुमसे करे, तुम हमसे, फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे , कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।। Aayush Raj "Vijay"