http://epaper.navbharattimes.com/details/22531-20078-1.html
फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे ,
फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे ,
कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।
वक्त ना आयेगा ये कभी लौटकर दोबारा,
जी ले इस पल मे हम जीवन सारा ,
अब छोड़ो जिद ना तोड़ो ये नाता हमसे,
फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे ।
कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।।
दिन-रात कटे तेरी यादो मे हमारा,
जब थे मिले हम वो वक्त था कितना प्यारा,
वक्त लौटा कर फिर आ मिलो हमसे ,
फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे ,
कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।
मेरे ख्वाबो को हकीकत बना दो जरा ,
खुद को सामने मेरे ला दो जरा ,
दिल की बाते हम तुमसे करे, तुम हमसे,
फुरसत हो तुम्हे तो इक बार आ मिलो हमसे ,
कर लो थोड़ा सा ही सही मगर प्यार हमसे।।
Aayush Raj "Vijay"
Comments