प्यार के सावन की इक, फुहार चाहता हूं
जो मेरे मन को भिगो दे, ऐसी बरसात चाहता हूं
तबस्सुम के दीदार के खातिर
ता उम्र मै तेरा साथ चाहता हूं
प्यार के सावन की इक, फुहार चाहता हूं
जो मेरे मन को भिगो दे, ऐसी बरसात चाहता हूं
मेरा दिल आवारा, इक आशियाना चाहता हूं
प्यार के इज्हार की , इजाजत चाहता हूं
जो मेरे मन को भिगो दे, ऐसी बरसात चाहता हूं
प्यार के सावन की इक, फुहार चाहता हूं
अपने प्यार पे तेरा एतबार चाहता हूं
जो कभी खत्म ना हो, ऐसा प्यार चाहता हूं
प्यार के सावन की इक, फुहार चाहता हूं
जो मेरे मन को भिगो दे, ऐसी बरसात चाहता हूं
- आयुष राज '' विजय ''
Comments