कोशिशें हमने की ,पर उन्हें मुझपर एतबार न था
बाते मुलाकाते होती ,पर शायद उन्हें मुझसे प्यार न था
उनका दिखावा सही, पर हमने मोहब्बत सच्ची की,
करता इंतजार उनका ही शामों-सहर था,
कोशिशें हमने की ,पर उन्हें मुझपर एतबार न था
बाते मुलाकाते होती ,पर शायद उन्हें मुझसे प्यार न था ।।
इक जमाना गुज़ारा उसमे, किया जिसका इजहार था
उसने मुझे समझा नही,ना किया इक़रार था,
इंतजार में गुजरे घड़िया तन्हा दिन रात की,
रिश्ता अब भी बदला नही हमने,क्या करे वो मेरा यार था
कोशिशें हमने की ,पर उन्हें मुझपर एतबार न था
बाते मुलाकाते होती ,पर शायद उन्हें मुझसे प्यार न था ।।
एक - एक पल साल बनकर गुजरा था,
हर लम्हा उनके बिना मुझे ना-गवार गुजरा था,
रहने को उनमे दिल ने चाहत कुछ यूं की,
आईने में खुद के अक्स में करता उनका दीदार था
कोशिशें हमने की ,पर उन्हें मुझपर एतबार न था
बाते मुलाकाते होती ,पर शायद उन्हें मुझसे प्यार न था ।।
जारी है...✍️
आयुष राज "विजय"

Comments