तुम मेरा प्यार हो, जिंदगी का साज हो
तुम बिना जिंदगी अधूरी मेरी।। -2
तुम मेरे आस हो ,हसरतो की प्यास हो
रूह का स्पर्श, ताजा एहसास हो
तुम मेरा प्यार हो, जिंदगी का साज हो
तुम बिना जिंदगी अधूरी मेरी।।
तुम मेरे साथ हो,धड़कनों के पास हो
प्यार का नूर , कोहिनूर हो
तुम मेरा प्यार हो, जिंदगी का साज हो
तुम बिना जिंदगी अधूरी मेरी।।
तुम मेरा ख्वाब हो,मेरा इंतजार हो
दीप हो याद का,चांदनी रात हो
तुम मेरा प्यार हो, जिंदगी का साज हो
तुम बिना जिंदगी अधूरी मेरी।।
तुम मेरी तिश्नगी हो,मेरी चाह हो
तुम मेरे इज़हार का इकरार हो
तुम मेरा प्यार हो, जिंदगी का साज हो
तुम बिना जिंदगी अधूरी मेरी।। -2
आयुष राज "विजय"

Comments